हिंदी
नई दिल्ली: 1984 के सिख विरोधी दंगों में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सज्जन कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
दिल्ली हाई कोर्ट की आेर से 1984 सिख दंगे में दोषी करार दिये जाने के बाद उम्रकैद की सजा पाने वाले कांग्रेस के नेता सज्जन कुमार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा#SajjanKumar pic.twitter.com/px4nhGdutI
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) December 18, 2018
सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने सिख दंगे के दोषी कांग्रेस के नेता सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
सज्जन कुमार ने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है- मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। ये फैसला मैंने दिल्ली हाई कोर्ट के सजा सुनाए जाने के बाद लिया है।
Published : 18 December 2018, 12:14 PM IST
No related posts found.