हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान हॉरर फिल्म ‘भूत पुलिस’ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म 'भूत पुलिस' को थ्रीडी में तैयार किया जाएगा। फिल्म में सैफ के अलावा अली फजल और फातिमा सना शेख की भी अहम भूमिका होगी।
पहली बार ये तीनों किसी फिल्म में साथ आ रहे हैं। इस फिल्म को पवन कृपलानी डायरेक्ट करने वाले हैं। पवन ने इससे पहले 'फोबिया' और 'रागिनी एमएमएस' बनायी थी। थ्रिलर-हॉरर उनका पसंदीदा जॉनर रहा है। कॉमेडी वह पहली बार ट्राय करेंगे।

पवन कृपलानी का कहना है, “इस कहानी पर मैं काफी दिनों से काम कर रहा था। सैफ, फातिमा और अली से बेहतर साथ इसके लिए मिल ही नहीं सकता था। फॉक्स स्टार के साथ से इसमें चार चांद लग गये। यह सफर वाकई मजेदार होगा।”इस फिल्म को पवन के साथ अनुभव पाल, सुमित बठेजा, पूजा लड्ढा सूरी ने मिलकर लिखा है। अगस्त से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। (वार्ता)
Published : 13 April 2019, 2:50 PM IST
Topics : ‘भूत पुलिस’ पहला लुक फर्स्ट लुक सैफ अली खान हॉरर फिल्म
No related posts found.