हिंदी
सहारनपुर: सहारनपुर जिले में कथित गोकशी के आरोप में शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि 10 दिसंबर को अभियुक्त जावेद की शादी की दावत के लिये गोकशी की गई थी। इस मामले में फतेहपुर थाना के उपनिरीक्षक महेश चंद ने अतीक व अन्य के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जैन ने बताया कि फतेहपुर थाना पुलिस ने शनिवार को जावेद, अयूब, शावेज , नईम और जाल्ला उर्फ अफजाल को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Published : 16 December 2023, 9:28 PM IST
Topics : आरोप गोकशी पांच गिरफ्तार पुलिस सहारनपुर
No related posts found.