यूपी के सहारनपुर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़े हादसे की खबर है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 May 2022, 7:21 PM IST
google-preferred

सहारनपुर: जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आग की सूचना के बाद मौके पर अधिकारी और दमकल विभाग की टीम पहुंची। बताया जाता है कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है।

यह घटना थाना सरसावा थाना क्षेत्र के सोराना गांव की है। बलवतपुर के समीप अंबाला रोड पर किरण फायर्स नाम की पटाखा फैक्ट्री में शाम को आग लग गई। इस भीषण आग में बड़ी संख्‍या में जान-माल की क्षति की आशंका है। इस फैक्‍ट्री में 10-12 लोग काम कर रहे थे। अज्ञात कारणों से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

फैक्ट्री का मालिक सलेमपुर निवासी किरण बताया जा रहा है, जिससे पुलिस पूछताछ करेगी।

एसएसपी के मुताबिक आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। आग के कारणों की जांच जारी है।

Published : 

No related posts found.