Sadhna Gupta: पंचतत्व में विलीन हुईं साधना गुप्ता, बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि, लखनऊ के पिपराघाट पर अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का रविवार को लखनऊ के पिपराघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कई नेता शामिल रहे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 July 2022, 3:37 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गई। लखनऊ के पिपरा घाट पर साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार किया गया। साधना गुप्ता को बेटे प्रतीक ने मुखाग्नि दी।

इस मौके पर साधना गुप्ता के पति और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, उनके बेटे प्रतीक यादव के अलावा अखिलेश यादव, सपा नेता रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव सहित पूरा समाजवादी परिवार मौजूद रहा।

साधना गुप्ता "फेफड़े में संक्रमण" के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थी, जहां कल शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांसे ली।

साधना गुप्ता मूल रूप से यूपी के इटावा के बिधुना तहसील की रहनेवाली थी। साधना गुप्ता 1988 में सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं, जिसके बाद मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता की शादी हुई। 

मुलायम सिंह यादव से साधना गुप्ता का एक बेटा प्रतीक यादव है।

Published : 
  • 10 July 2022, 3:37 PM IST

Advertisement
Advertisement