हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैसरबाग पुलिस ने सचिवालय सेवा के अफसर मनोज प्रजापति के साथ मारपीट की गई थी। जिसके विरोध में आज सचिवालय कर्मचारियों ने लोकभवन में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने कार्यकारी प्रमुख सचिव गृह और कानून मंत्री बृजेश पाठक से मामले में कार्रवाई की मांग की।
लखनऊ के कैसरबाग पुलिस द्वारा समीक्षा अधिकारी मनोज प्रजापति से मारपीट की घटना कल शाम की बताई जा रही है। समीक्षा अधिकारी मनोज प्रजापति वर्तमान में ग्राम विकास विभाग में तैनात हैं। कर्मचारियों ने लोकभवन में जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग की।
इस मामले में सचिवालय सेवा संघ के उपाध्यक्ष मुदस्सिर हुसैन ने बताया कि पुलिस द्वारा एक समीक्षा अधिकारी के साथ की गई मारपीट की घटना काफी चिंताजनक और निंदनीय है। यही वजह है कि हमने इस मामले में शासन के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस संबंध में कानून मंत्री बृजेश पाठक ने घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही है।
आपको बता दें कि कैसरबाग थाने में कार छुड़ाने गए समीक्षा अधिकारी मनोज कुमार प्रजापति ने पुलिस पर थाना में बंधक बनाकर जमीन पर गिराकर पीटा। उनका आरोप है कि मारपीट करने व कई घंटे तक बिठाए रखा और बाद में छोड़ दिया।
Published : 2 July 2019, 4:03 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कैसरबाग पीटा पुलिस बर्खास्तगी लखनऊ समीक्षा अधिकारी हंगामा
No related posts found.