सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर तनाव जारी, पुजारी ने दी मंदिर बंद करने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर भारी विवाद जारी है। डाइनामाइट न्यूज की इस स्पेशल रिपोर्ट में जानिये विवाद पर ताजा अपडेट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 October 2018, 3:02 PM IST

नई दिल्ली: केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश को लेकर घमासान जारी है। सबरीमाला मंदिर के कपाट खुले हुए आज तीन दिन हो गये है लेकिन कुछ हिंदू संगठनों के द्वारा महिलाओं के प्रवेश का लगातार विरोध किया जा रहा है। जिसके कारण मंदिर के आसपास हिंसा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: सबरीमला मंदिर में प्रवेश को लेकर केरल में तनाव जारी, धारा 144 लागू, सड़कें पड़ी सूनी 

 

यह भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर में प्रवेश पर दो गुटों में बंटी महिलाएं.. भारी प्रदर्शन और पथराव, कई हिरासत में

शुक्रवार को पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में दो महिलाओं को दर्शन कराने के मंदिर के तरफ लेकर के जा रहे थे। उन्हें रोकने के लिए प्रदर्शनकारी नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे। भारी विरोध के बाद दोनों महिलाओं को आधे रास्ते से वापस लौटा दिया गया, महिलाएं मंदिर के करीब पहुंच गई थीं। इनमें एक पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों के विरोध के बाद  महिला को वापस जाना पड़ा, उसके बाद में उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: आखिर क्यों.. सबरीमाला मंदिर में 800 सालों से वर्जित था महिलाओं का प्रवेश? 

आईजी एस श्रीजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि  हम दोनों महिलाओं को मंदिर में प्रवेश कराने के लिए गेट तक लेकर गए थे, लेकिन पुजारी ने मंदिर खोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हम अगर महिलाओं को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे तो मंदिर को बंद कर दिया जाएगा।
 

Published : 
  • 19 October 2018, 3:02 PM IST

No related posts found.