Russia Ukraine War: रूसी सेना बढ़ रही यूक्रेन राजधानी की ओर, लड़ाई में गई यूक्रेन के 13 सैनिकों की जान

रूस अब यूक्रेन पर धीरे-धीरे हावी होता जा रहा है, रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ती जा रही है। इस दौरान रूस की सेना ने रास्ते आने वाले यूक्रेन के 13 सैनिकों भी मार डाला। पढ़े पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 February 2022, 1:23 PM IST

नई दिल्ली: यूक्रेन पर जब से रूस ने हमला किया है तब से ही यूक्रेन में तबाही मची हुई है। वहीं यूक्रेन के  राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं। हमले के बाद रूस अब यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है। मिली खबर के अनुसार यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ते हुए रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के 13 सैनकों की जान ले ली है। 

वहीं दूसरी तरफ रूस के हमले बाद अमेरिका के प्रेजिडेंट जो बाइडेन ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। अमेरिका के इस रैवये पर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ लड़ाई में उन्हें अकेला छोड़ दिया गया है। जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस के हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की जान गई। इसके अलावा 316 लोग बुरी तरह से घायल हैं। रूस के खिलाफ लड़ाई के लिए  यूक्रेन अपनी सेना को एकजुट कर रहा है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में आज रूसी सेना ने छह बार मिसाइल से अटैक किया। इसमें से एक रूसी मिसाइल को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया। रूस का ये विमान कीव की एक रिहायशी बिल्डिंग पर आकर क्रैश हुआ था। जहां इसकी वजह से आग लग गई थी।

Published : 
  • 25 February 2022, 1:23 PM IST