हिंदी
अस्ताना: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ताजिकिस्तान के दुशान्बे का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में ताजिकिस्तान के साथ सहयोग का ऐलान किया। एक रपटों के मुताबिक, पुतिन और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमाली रहमान की बैठक के बाद एक संयुक्त बयान में इस निर्णय की जानकारी जाहिर की गई।
दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और अफगानिस्तान की स्थिरता और इसके विकास के महत्व को रेखांकित किया।
यह भी पढ़ें: चीन, फ्रांस के बीच परमाणु ऊर्जा समझौता
पुतिन और रहमान ने कानून प्रवर्तन और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के समन्वयन के साथ ही ही सैन्य एवं सैन्य तकनीकी क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
संयुक्त बयान में कहा गया है कि रूस और ताजिकिस्तान का लक्ष्य आतंकवाद, चरमवाद, मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी से निपटने में द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाना है।(आईएएनएस)
Published : 28 February 2017, 3:29 PM IST
No related posts found.