Russia Ukraine War: रूस की यूक्रेन के सूमी शहर पर एयरस्ट्राइक, 22 लोगों की मौत, लाखों लोग छोड़ चुके यूक्रेन, जानिये बड़े अपडेट

रूस और यूक्रेन के युद्ध को 14 दिन हो चुके है और अब भी युद्ध समाप्ति के कोई आस नहीं दिख रही है। रूस के हमले जारी है। रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर पर एयरस्ट्राइक की। इस मले में 22 लोगों की मौत हो गई। पढिये पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 March 2022, 6:27 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। यूक्रेन पर रूस के हमले जारी है। रूस की तरफ से लगातार हो रहे हमलों के बीच अब तक लाखों लोगों द्वारा यूक्रेन छोड़ दिये जाने की खबरे है। द कीव इंडिपेंडेट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर पर हवाई हमलों किये। रूस की इस एयर स्ट्राइक में 22 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

रूस-यूक्रेन के युद्ध को लेकर दुनिया भर के देश चिंतित है। कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध भी लगाए हैं। कई कंपनियां रूस से अपना कारोबार समेटने की घोषणा कर चुकी है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक अब रूस और यूक्रेन के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में रूस की तरफ से एक बड़ा बयान आया है। रूस ने कहा है कि उसको यूक्रेन सरकार को नहीं हटाना है। उस सरकार को उखाड़ फेंकने का कोई उदेश्य नहीं है।

दूसरी तरफ एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन-रूस की जंग के बीच ब्रिटेन ने एक रूसी प्लेन को कब्जे में ले लिया है। इससे तनाव और बढ़ने की आशंका है। रूसी प्लेन को कब्जे में लेने की बात यूके के यातायात मंत्री ने बताई है। बता दें कि ब्रिटेन ने पहले ही ऐलान किया था कि अगर रूस के प्लेन या चार्टर्ड विमान उनके एयरस्पेस में घुसते हैं तो इसे क्राइम माना जाएगा और प्लेन को जब्त किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है। 

वहीं, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। 

Published : 
  • 9 March 2022, 6:27 PM IST

Advertisement
Advertisement