हिंदी
नई दिल्ली: दैनिक उपयोग के उत्पाद बनाने वाली प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (एचयूएल) के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर रोहित जावा को नियुक्त किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जावा फिलहाल यूनीलिवर में ‘चीफ ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ हैं। वह 27 जून, 2023 से पांच साल के लिए इस पद पर नियुक्त होंगे।
एचयूएल ने शेयर बाजार को बताया, “पूर्णकालिक निदेशक और एमडी व सीईओ के तौर पर जावा की नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी और अन्य वैधानिक अनुमोदनों के अधीन होगी।”
Published : 10 March 2023, 4:08 PM IST
Topics : उत्पाद एफएमसीजी कंपनी दैनिक उपयोग प्रबंध निदेशक मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोहित जावा हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड
No related posts found.