हिंदी
न्यूयॉर्क: रॉक-एन-रोल के बेताज बादशाह चक बेरी का अमेरिका के मिसूरी राज्य स्थित अपने घर में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बेरी 1950 के दशक के 'जॉनी बी. गूडे', 'रोल ओवर बीथेवेन' और 'स्वीट लिटिल सिक्सटीन' जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए मशहूर रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट चार्ल्स काउंटी पुलिस ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर एक पोस्ट के जरिये बताया कि वे शनिवार को दोपहर 12.40 बजे एक चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर बेरी के घर गए थे। पुलिस ने कहा कि घर के भीतर बेरी बेहोशी की हालत में मिले और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। लेकिन दुर्भाग्यवश 90 वर्षीय बेरी को बचाया नहीं जा सका। अपराह्न् 1.26 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि बेरी के परिवार ने उनकी निजता का ख्याल रखे जाने का आग्रह किया है। (आईएएनएस)
Published : 19 March 2017, 2:22 PM IST
Topics : अभिनेता अमेरिका चक बेरी जॉनी बी. गूडे निधन फेसबुक बादशाह रॉक एन रोल संगीतकार स्वीट लिटिल सिक्सटीन
No related posts found.