हिंदी
कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक मिनी ट्रक के पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और 10 से अधिक लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ जब पीड़ित सतना के मैहर कस्बे के एक मंदिर में दर्शन करके जबलपुर लौट रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कटनी के जिलाधिकारी अवि प्रसाद ने बताया कि माधव नगर थाना क्षेत्र के पिपरौंध के पास मिनी ट्रक पलट गया। हादसे में 20 साल, 45 साल और 50 साल की तीन महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक और घायल जबलपुर के बरेला इलाके के रहने वाले थे।
Published : 22 May 2023, 3:55 PM IST
No related posts found.