हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक पिकअप ट्रक के सड़क से फिसलकर सतलुज नदी में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों के मरने की आशंका है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि बुधवार रात की इस घटना में एक महिला घायल हुई है।
पुलिस ने बताया कि ट्रक में चार लोग सवार थे और सभी जानी गांव के निवासी थे। ट्रक निचार इलाके में जानी लिंक रोड से नदी में गिर गया।
उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक जीवन सिंह, उसकी पत्नी चंपा देवी और अन्य महिला अनिता कुमार नदी में बह गए जबकि वाहन के गिरते समय राजकुमारी उससे नीचे गिर गई और पर्वतीय क्षेत्र में फंस गई।
उन्होंने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Published : 27 July 2023, 2:57 PM IST
Topics : आशंका किन्नौर पिकअप ट्रक पुलिस शिमला सतलुज नदी हिमाचल प्रदेश
No related posts found.