Road Accident: रत्नागिरी जिले में ट्रक और तिपहिया वाहन की भीषण टक्कर, आठ लोगों की मौत, सात घायल

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में तेज रफ्तार ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 26 June 2023, 4:12 PM IST
google-preferred

मुंबई: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में तेज रफ्तार ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि हादसा असुद में रविवार दोपहर दापोली-हर्णे रोड पर उस समय हुआ जब हर्णे से दापोली के रास्ते में सड़क पर गलत दिशा से जा रहे ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिसमें 15 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि सात अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया और मारे गए लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Published : 
  • 26 June 2023, 4:12 PM IST

Related News

No related posts found.