हिंदी
धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार को इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही कार के एक ट्रक से टकरा जाने पर तीन लोगों की मौत हो गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सरदारपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राम सिंह मेधा ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर भीषण थी जिसके कारण कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल गर्ग (27), अक्षय त्रिवेदी (27) और संदीप राठौर (28) के रूप में हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
Published : 18 April 2023, 12:54 PM IST
No related posts found.