हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम में एक सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
पूर्वोत्तर राज्य के गोलाघाट जिले में बुधवार को कोयले से भरे ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम के गोलाघाट में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
Published : 3 January 2024, 4:43 PM IST
No related posts found.