हिंदी
नोएडा: जिले के थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर की रेलिंग तोड़ता हुआ पलट गया जिससे उसके चालक की मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह ट्रक चालक तेज गति से ट्रक लेकर आ रहा था। चार मूर्ति चौराहे के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रक के चालक शिवा की मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाया गया, तथा यातायात बहाल किया गया।
Published : 1 May 2023, 3:38 PM IST
Topics : अनियंत्रित ट्रक चालक की मौत ट्रक पलटा डिवाइडर नोएडा बिसरख रेलिंग
No related posts found.