
बिजनौर: यूपी के बिजनौर (Bijnor) में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टेंपो (Tempo) में जोरदार टक्कर (Hits) मार दी जिससे सात लोगों की मौत (Dead) हो गई और कई लोग घायल (Injured) हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसा धामपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 74 के फायर स्टेशन के पास का है।
मृतकों में 6 एक परिवार को सदस्य
मृतकों की पहचान खुर्शीद (65) उसका बेटा विशाल (25), बहु खुशी (22) के अलावा मुमताज (45),पत्नी रूबी (32) और बेटी बुशरा (10) भी शामिल है। इसी के साथ टेंपो चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में छह लोग एक ही परिवार के थे। हादसे में घायल कार सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी और अमन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
शादी से वापस लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार धामपुर के तिबड़ी गांव का रहने वाला एक परिवार झारखंड से दुल्हन लेकर ट्रेन से मुरादाबाद आया। यहां आकर स्टेशन से टेंपो पर सवार होकर परिवार तिबड़ी गांव जा रहा था। इसी बीच नेशनल हाईवे 74 के फायर स्टेशन के पास टेंपो में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि जहां पर यह हादसा हुआ, वहां से तिबड़ी गांव की दूरी महज 2 किलोमीटर थी। परिवार के लोग दुल्हन के आने की तैयारी कर रहे थे। चारों ओर खुशियां ही खुशियां थी, लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह खुशियां एकदम से मातम में बदल जाएगी।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर से टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। घटना के बाद हाईवे किनारे से जा रहे लोग आनन-फानन में टेंपो में सवार लोगों को बचाने के लिए पहुंचे और फिर पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Published : 16 November 2024, 10:48 AM IST
Topics : HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist TrendingNews घायल बिजनौर मौत लोग सड़क हादसा