
शाहजहांपुर: लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग बरेली के रहने वाले थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतक की पहचान देवेश और शिप्रा जौहरी के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बरेली के प्रेम नगर क्षेत्र के मुहल्ला जोगी नवादा निवासी देवेश उर्फ दीपू शर्मा, प्रेम नगर क्षेत्र मुहल्ला भूड़ निवासी विवेक जौहरी की पत्नी शिप्रा जौहरी बाइक से बरेली की ओर जा रहे थे।
इस दौरान लखनऊ−दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरतारा इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने रात 12 बजे बाइक में अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। जिससे देवेश की मौके पर मृत्यु हो गई।
पुलिस ने घायल शिप्रा जौहरी को बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। दोनों लोग कहां से आ रहे थे इसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
Published : 8 February 2025, 12:20 PM IST
Topics : dead Lucknow Delhi National Highway man ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Road Accident Shahjahanpur women