हिंदी
नई दिल्ली: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं।
शनिवार की सुबह कुजू में इनोवा और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें लोगों ने जाव गवां दी। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्ची शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के रांची के हटिया, रेलवे कॉलोनी के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है और घटना की छानबीन में जुट गई है।
Published : 9 March 2019, 10:08 AM IST
Topics : इनोवा झारखंड ट्रक की टक्कर रामगढ़ सड़क हादसा
No related posts found.