
देवरिया: जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गौरी बाजार- रुद्रपुर मार्ग पर ग्राम पननहां के समीप शनिवार की देर रात एक हादसे में दो लोग घायल हो गए। घटना में टैंकर और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवावददाता के अनुसार घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पननहा के रहने वाले 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक सच्चिदानंद यादव पुत्र कृष्ण मुरारी यादव और राजेश कुमार दोनों घायल हो गए। दोनों गौरी बाजार से ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा गिराकर घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए घटना में गंभीर रूप से घायल सच्चिदानंद यादव को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया।
चिकित्सक ने उन्हें हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर दिया। वहां भी उनकी हालत बिगड़ती देख चिकित्सको ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया है, जहां दोनो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Published : 14 April 2024, 12:54 PM IST
Topics : Deoria Road Accident Tanker Tractor Trolley two injured टैंकर ट्रैक्टर ट्राली देवरिया दो घायल सड़क हादसा