हिंदी
भोपाल: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई। बस डोंगरगांव के पास बोराद नदी के पुल से सूखी नदी में गिर गई।
मंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 लोग घायल हो गए।’’
उन्होंने कहा कि घायलों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Published : 9 May 2023, 12:35 PM IST
Topics : खरगोन जिले बस मप्र मौत
No related posts found.