Road Accident: पुल तोड़कर नदी में गिरी बस, तीन लोगों की मौत, 24 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

डीएन ब्यूरो

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

झारखंड के गिरिडीह में बस के नदी में गिरने से तीन की मौत
झारखंड के गिरिडीह में बस के नदी में गिरने से तीन की मौत


गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने  बताया कि हादसा गिरिडीह डुमरी रोड पर रात करीब 8.40 बजे तब हुआ जब रांची से गिरिडीह जाने के दौरान बस बराकर नदी में गिर गई।

अधिकारी ने कहा कि अभी अधिक जानकारी नहीं है क्योंकि बचाव और राहत अभियान जारी है।

गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा, 'घटना में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं।'

इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस के बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।”

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि वह मौके पर हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं और बस में यात्रियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।










संबंधित समाचार