हिंदी
यूपी राज्य सभा चुनाव के दैरान पार्टी लाइन को दरकिनार करते हुए भाजपा को वोट देने वाले आरएलडी विधायक सहेंद्र सिंह आज अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गये। पूरी खबर..
लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के छपरौली विधानसभा क्षेत्र विधायक सहेंद्र सिंह सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए है। इस दौरान भाजपा के यूपी अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने उन्हें सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि यूपी राज्य सभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन को दरकिनार करते हुए आरएलडी विधायक सहेंद्र सिंह ने भाजपा के पक्ष में वोट किया था।
इस मौके पर राज्य भाजपा के अक्ष्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि उन्होंने कहा कि सहेंद्र के आने से भाजपा को पश्चिम क्षेत्र में बड़ी मजबूती मिलेगी। वहीं उन्होंने सभी नए शामिल नेताओं को पार्टी में उचित आदर सम्मान दिए जाने की भी बात कही।
इसके अलावा भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी तादाद में यूपी के बागपत से वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता जवाहर साहू भी भाजपा में शामिल हो गए है।
Published : 30 April 2018, 7:11 PM IST
Topics : आरएलडी बीजेपी महेंद्र नाथ पांडे विधायक सहेंद्र सिंह
No related posts found.