चारा घोटाले में आज होगा लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान

आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 16 लोगों की सजा का ऐलान आज होगा। चारा घोटाले के सभी दोषी सुबह करीब 11 बजे अदालत में पेश होंगे।

Updated : 3 January 2018, 9:59 AM IST
google-preferred

रांची: चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 16 लोगों की सजा का ऐलान आज  होगा। चारा घोटाले के सभी दोषी सुबह करीब 11 बजे अदालत में पेश होंगे। लालू प्रसाद को आज सीबीआई की विशेष अदालत सजा सुनाएगी। 

बता दें कि 23 दिसंबर को रांची में सीबीआई ने लालू को इस मामले में दोषी ठहराया था। लालू के अलावा 16 अन्य लोगों को भी इस मामले में दोषी पाये गये थे।  दोषी ठहराए गए सभी लोगों को हिरासत में लेकर रांची के बिरसा मुंडा जेल में भेज दिया गया था। 

अदालत ने लालू यादव को धोखाधड़ी, साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप में आईपीसी की धारा 420, 120 बी और पीसी एक्ट की धारा 13( 2) के तहत दोषी पाया है। इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा और ध्रुव भगत समेत 6 लोगों को बरी कर दिया गया था।

 

Published : 
  • 3 January 2018, 9:59 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.