हिंदी
मुंबईः आज सुबह मुंबई में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया है। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई थी।
यह भी पढ़ेंः शानदार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

उनकी बेटी रिद्धिमा अंतिम संस्कार के समय शामिल नहीं हो पाईं। ऋषि कपूर का मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंचा था। श्मशान घाट में शव लाने के बाद करीब आधे घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। श्मशान घाट में पुलिस ने 25 लोगों को जाने की अनुमति दी है। इसमें 20 लोग परिवार के हैं बाकी 5 रिश्तेदार रहें।
Published : 30 April 2020, 4:30 PM IST
Topics : Bollwood Funreal rishi kapoor अंतिम संस्कार ऋषि कपूर बॉलीवुड
No related posts found.