हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर जूही चावला के साथ काम करने जा रहे हैं। लंबे समय से न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे ऋषि कपूर भारत वापसी करते ही अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने वाले हैं। ऋषि अपने जन्मदिन चार सितंबर से पहले भारत वापस आएंगे और उसके बाद उनकी नई फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म में ऋषि के साथ जूही चावला नजर आएंगी। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के मेकर्स इस फैमिली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत से पहले शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस हो रही है। फिल्म का निर्देशन हितेश भाटिया कर रहे हैं। यह फिल्म दिल्ली की लोकेशन पर शूट होगी। ऋषि और जूही ने बोल राधा बोल, इज्जत की रोटी, दरार, इना मिना डिका, घर की इज्जत, साजन का घर और काराबोर जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। (वार्ता)
Published : 17 June 2019, 6:52 PM IST
No related posts found.