हिंदी
नई दिल्ली: टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो वो एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋषभ पंत ने मेसेज लिखा है, 'मैं तुम्हें खुश रखना चाहता हूं क्योंकि मेरी खुशियों का कारण एक तुम ही हो।
पंत के साथ-साथ ईशा नेगी ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर यह फोटो शेयर की है। ईशा ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा 'माय मैन, जान से प्यारा, मेरा खास दोस्त और लव ऑफ माय लाइफ।'
ईशा नोएडा स्थित एमिटी युनिवर्सिटी की स्टुडेंट हैं।वो इंटरप्रेन्योर और इंटीरियर डिजाइनर है। ईशा ने अपने सोशल मीडिया पर कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो किसी मॉडल से कम नहीं लग रही है।
Published : 17 January 2019, 11:58 AM IST
No related posts found.