Sports Buzz: रिजिजू ने खेल गतिविधियां शुरू करने का फैसला राज्यों पर छोड़ा, कही ये बात..

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कोरोना संकट के बीच खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण को शुरू करने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 16 July 2020, 7:52 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कोरोना संकट के बीच खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण को शुरू करने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है। कोरोना के कारण देश में तमाम खेल गतिविधियां बंद हैं। रिजिजू ने सभी राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों के युवा मामलों और खेल विभागों के प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ दो दिवसीय वीडियो कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। 

कॉन्फ्रेंस बुधवार को समाप्त हुई जिसमें रिजिजू ने 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा मामले और खेल विभाग के मंत्रियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया। बैठक में कोविड-19 के पश्चात खेलों की बहाली पर चर्चा की गई।

खेल मंत्री ने राज्यों में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किए जाने की संभावनाओं पर कहा, “राज्यों को स्वतंत्र रूप से यह फैसला लेना होगा कि वे खेल गतिविधियां और प्रशिक्षण कब शुरू कर सकते हैं। हालांकि मैं सभी राज्यों से 2-3 महीनों के बाद हालात को देखते हुए कुछ खेल गतिविधियां शुरू करने का अनुरोध करूंगा।”

उन्होंने कहा, “हम सीमित रूप से और गैर अनुबंधित खेलों के लिए खेल कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। ऐसे कुछ राज्य हैं, जिन्होंने अपने खेल केन्द्रों को खोल दिया है और कुछ खेल प्रशिक्षण शुरू कर दिए हैं। हालात सुधरने के साथ हमें ऑन-फील्ड खेलों को फिर शुरू करने के प्रयास करने चाहिए।”

Published : 
  • 16 July 2020, 7:52 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement