हिंदी
नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेता ए रेवंत रेड्डी के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है जिन्होंने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है।
बिरला ने सोमवार को सदन को सूचित किया कि तेलंगाना राज्य के मल्काजगिरि संसदीय क्षेत्र से सदस्य ए रेवंत रेड्डी ने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनके त्यागपत्र को 8 दिसंबर 2023 से स्वीकार कर लिया है।’’
रेड्डी ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कोडांगल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं।
उन्होंने गत बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
Published : 11 December 2023, 12:42 PM IST
No related posts found.