हिंदी
जयपुर: राजस्थान के झुंझुनू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोतवाली थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व सैनिक विजेंद्र जाट ने बीती रात अपनी पत्नी सरोज देवी (42) को उस समय डंडे से मारा जब वह खाना बना रही थी।
उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया, “प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों एक दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। कल भी उनके बीच कहासुनी हो गई थी और गुस्से में आकर विजेंद्र ने अपनी पत्नी को लाठी से पीटा।’’
थानाधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
थानाधिकारी ने बताया कि घटना के समय दंपती का 13 वर्षीय पुत्र घर में मौजूद था।
Published : 5 March 2023, 6:59 PM IST
No related posts found.