हिंदी
संभल: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के नखासा क्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवती ने सोमवार को अपने पिता की गर्दन काट दी।
घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि केशौपुर भंडी गांव निवासी नेमपाल की विवाहित बेटी आशा मंदबुद्धि है।
लगभग बीस दिन पूर्व आशा ससुराल से अपने मायके केशौपुर भंडी आई थी। आज सुबह नेमपाल चारपाई पर लेटा था कि आशा ने नेमपाल की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होते ही नेमपाल चीखने चिल्लाने लगा।
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर आए। (वार्ता)
Published : 6 February 2023, 4:51 PM IST
Topics : अस्पताल उत्तर प्रदेश काटी गर्दन पिता पुलिस भर्ती मंदबुद्धि युवती संभल हालत गंभीर
No related posts found.