हिंदी
नयी दिल्ली: संस्कृति मंत्रालय की ‘भारत: लोकतंत्र की जननी’ थीम वाली झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों में प्रथम पुरस्कार मिला है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि झांकी में परंपरा और नवोन्मेष का मिश्रण था तथा ‘‘भारत की सांस्कृतिक विरासत - जिसे अक्सर लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है’’ को प्रदर्शित करने के लिए ‘एनामॉर्फिक’ तकनीक के उत्कृष्ट उपयोग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह भी पढ़ें: 300 साल से भी ज्यादा पुरानी है बीटिंग रिट्रीट की परंपरा, जानें इसका पूरा इतिहास
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बयान के अनुसार, ‘‘एनामॉर्फिक तकनीक (प्रतिकृति उकेरने की तकनीक) को हमारी प्रस्तुति में कुशलतापूर्वक अपनाया गया था। इस तकनीक ने इसे समकालीन बनाया जो हमारी संस्कृति की गतिशीलता को दर्शाता है। इसमें आधुनिकता के मेल ने पारंपरिक तत्वों को सहजता से अपनाया। हमने एक ऐसी झांकी बनाई जो कलात्मक कौशल और सांस्कृतिक झलक लेकर आई।’’
यह भी पढ़ें: वरिष्ठ और पुराने कलाकारों को वित्तीय सहायता के लिए बड़ा समझौता, जानिये पूरा अपडेट
संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि उसे इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है क्योंकि यह ‘‘भारत के विविध रंगों को संरक्षित करने और उसका जश्न मनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता’’ को दर्शाता है।
Published : 30 January 2024, 11:00 AM IST
Topics : First Prize parade Republic Day Tableau गणतंत्र दिवस झांकी परेड प्रथम पुरस्कार लोकतंत्र की जननी
No related posts found.