Site icon Hindi Dynamite News

Republic Day 2024: दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च

दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Republic Day 2024: दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया।

दस्ते का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्वेता के. सुगाथन ने किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली पुलिस के दस्ते में एक महिला राजपत्रित अधिकारी, तीन महिला उप-निरीक्षक, 44 महिला हेड कांस्टेबल और 100 महिला कांस्टेबल शामिल थीं। ये सभी लाल ‘साफा’ बांधे हुई थीं।

यह भी पढ़ें: कर्तव्य पथ पर भारत की शक्ति और संस्कृति के रंग, देश भर में गणतंत्र की उमंग 

इससे पहले सुगाथन ने 2023 में पुरुष मार्चिंग दस्ते का भी नेतृत्व किया था। यह पहली बार था जब किसी महिला अधिकारी ने पुरुष सैनिकों का नेतृत्व किया था।

दिल्ली पुलिस का दस्ता 26 जनवरी 1950 के बाद से प्रत्येक गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहा है।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, कर्तव्य पथ पर 16 राज्यों की झांकियां; जानिये खास बातें

इसे 15 बार सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता घोषित किया जा चुका है। इसका आदर्श वाक्य है ‘‘शांति, सेवा और न्याय।’’

दिल्ली पुलिस के सर्व महिला पाइप बैंड ने भी मार्च में भाग लिया, जिसका नेतृत्व बैंड मास्टर उप निरीक्षक रुयांगुनुओ केन्से ने किया।

Exit mobile version