Amarmani Tripathi LIVE: अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी की रिहाई थोड़ी देर में, भरी 25-25 लाख की जमानत राशि

यूपी सरकार के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी की रिहाई का रास्ता साफ हो चुका है। अमरमणि की रिहाई की खबरों से उनके समर्थकों का जोश हाई है। पढिये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 August 2023, 5:24 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: यूपी सरकार के आदेश के एक दिन बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। अब गोरखपुर के जिलाधिकारी ने त्रिपाठी दंपत्ति की रिहाई के आदेश जारी किये है। थोड़ी ही देर बाद दोनों को जेल से रिहा किया जायेगा। 

अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी को 25-25 लाख के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश गोरखपुर के जिलधिकारी ने जारी किया। 

त्रिपाठी दंपत्ति को जेल से रिहा करने की कागजी औपचारिकताएं जारी है।

त्रिपाठी दंपत्ति रिहाई के मद्देनजर गोरखपुर मेडिकल कालेज में पुलिस का कड़ा पहरा है। किसी को भी आसपास जाने की अनुमति नहीं है।

अमरमणि की रिहाई की खबरों से महराजगंज के नौतनवा विधानसभा के उनके समर्थकों का जोश भी हाई है।

Published : 
  • 25 August 2023, 5:24 PM IST

Related News

No related posts found.