उत्तराखंड में 1,000 से अधिक पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति

उत्तराखंड पुलिस में मंगलवार को एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों को कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Updated : 7 June 2023, 8:56 AM IST
google-preferred

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में मंगलवार को एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों को कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में इनमें से 55 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि ये भर्तियां राज्य पुलिस में करीब सात साल के अंतराल के बाद की गई हैं। जिला पुलिस, इंडिया रिजर्व बटालियन और अग्निशमन सेवाओं सहित पुलिस बल के विभिन्न संवर्गों में कुल 1,425 उम्मीदवारों को कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कांस्टेबल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांस्टेबल स्तर की शेष 1550 रिक्तियों के लिए भी जल्द ही भर्तियां शुरू की जाएंगी। धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Published : 
  • 7 June 2023, 8:56 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement