Site icon Hindi Dynamite News

इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार पहुंचे आनंदनगर, डाइनामाइट न्यूज पर बताईं क्या रहेगी जीत की रणनीति

प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन होने के बाद फरेंदा विधानसभा की सीट से इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी बनाए गए हैं। प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद फरेंदा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार पहुंचे आनंदनगर, डाइनामाइट न्यूज पर बताईं क्या रहेगी जीत की रणनीति

फरेंदा (महराजगंज): फरेन्दा विधायक वीरेन्द्र चौधरी को इण्डिया गठबंधन से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्यासी वीरेन्द्र चौधरी का आनन्दनगर स्टेशन आगमन पर कांग्रेसियों वं गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओ ने रेलवे स्टेशन के पीछे परिसर पर भव्य स्वागत किया।

श्री चौधरी ने बड़े जलूस के साथ नगर होते हुए अम्बेडकर तिराहे पर जाकर डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद हजारों समर्थको के साथ लेहड़ा मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी किये।

बताईं जीत की रणनीति

मन्दिर से आगमन के बाद पूर्वी बाईपास पर वीरेन्द्र चौधरी ने कहा की देश में भाजपा विरोधी एक लहर चल रही है। लोकतंत्र के महासंग्राम में जनता को तय करना होगा कि शासन उनका होगा, अथवा इ.डी. सी बी आई का होगा।

उन्होंने कहा की इस बार जनता की अपनी सरकार होंगी, किसी व्यक्ति विशेष का नहीं चलेगा। जनता महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ गयी है इसका अंत परिवर्तन है। इसके बाद वीरेन्द्र चौधरी महदेवा चौराहा पर जनसभा को भी सम्बोधित किया।

यह रहे मौजूद
स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाशलाल, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, रामप्यारे प्रसाद, हृदय नारायन पाण्डेय, यशोदा श्रीवास्तव, विजय सिंह, डॉ राम नारायण चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष झीनकू चौधरी, डॉ अजय चौधरी, अशोक चौरसिया, शिवदयाल सहित बड़ी संख्या में नेता व समर्थक शामिल रहे।

Exit mobile version