हिंदी
बेंगलुरु: भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेलने के लिये फिट घोषित कर दिया गया है।
क्रिकेट समाचार वेबसाइट क्रिकबज़ की गुरुवार की एक रिपोर्ट अनुसार राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने बुधवार को जडेजा की फिटनेस रिपोर्ट जारी की, जिसमें उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी गयी है।
जडेजा अब नागपुर का रुख करेंगे, जहां भारतीय टीम पहला टेस्ट शुरू होने से पूर्व चार-दिवसीय कैंप में अभ्यास करेगी। (वार्ता)
Published : 2 February 2023, 4:07 PM IST
Topics : एनसीए ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट तैयार बेंगलुरु मंजूरी रवींद्र जडेजा
No related posts found.