हिंदी
मुंबई: टीवी की जानीमानी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने आने वाली फिल्म शमशेरा के गाना 'जी हुजूर' पर डांस किया है। रश्मि देसाई अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में रश्मि, रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा के 'जी हुजूर' सांग पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आईं। रश्मि देसाई के शानदार डांस मूव्स उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CgBbPNTgI32/
अभी हाल ही में रणबीर कपूर और वाणी कपूर फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के लिए डांस दीवाने जूनियर के सेट पर पहुंचे थे।
शो में पहुंचकर रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर और वाणी कपूर के साथ 'जी हुजूर' गाने पर डांस किया था।फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी की अहम भूमिका है।यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।(वार्ता)
Published : 16 July 2022, 7:15 PM IST
Topics : dance Rashmi Desai Song Ji Huzoor TV actress टीवी स्टार डांस रश्मि देसाई वायरल वीडियो सॉन्ग जी हुजूर सोशल मीडिया
No related posts found.