हिंदी
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान की प्रतिभा से हर दिग्गज खिलाड़ी प्रभावित नज़र आ रहे है। अब इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोंस का भी नाम जुड़ गया है। राशिद खान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर है।
राशिद खान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं युजवेंद्र चहल का पूरा सम्मान करता हूं, लेकिन मैं राशिद खान का प्रशंसक हूं। मैं अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम का कोच रहा हूं और जानता हूं कि वह किस तरह का गेंदबाज है।
वही जब उनसे चहल और राशिद में कौन बेहतर गेंदबाज़ है पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने राशिद खान को बेहतर स्पिनर बताया। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में दोनों ही गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
Published : 19 April 2018, 1:37 PM IST
Topics : ऑस्ट्रेलिया डीन जोंस युजवेंद्र चहल राशिद खान
No related posts found.