
आगरा: आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।
थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 16 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत की थी कि 14 वर्षीय उसकी बेटी के साथ में पड़ोस के रहने वाले सुबोध नाम के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया उसकी बेटी को आरोपी मोटरसाइकिल से टूंडला के एक होटल में ले गया और वहां उसकी अश्लील तस्वीरें खींची, वीडियो बनाए तथा दो बार दुष्कर्म किया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा और लिखित में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, तो एत्मादपुर थाना पुलिस ने एक बार नहीं, बल्कि तीन बार तहरीर बदलवाई।
पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के सिलसिले में छेड़छाड़ के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस संबंध में एसीपी सौरभ सिंह ने कहा कि तहरीर बदले जाने के आरोप निराधार हैं। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीडि़ता की मेडिकल जांच भी कराई गई है।
Published : 22 October 2023, 1:34 PM IST
Topics : अपराध अश्लील फोटो आगरा उत्तर प्रदेश एत्मादपुर थाना क्षेत्र किशोरी नाबालिग लड़की पुलिस बलात्कार रेप