हिंदी
नई दिल्ली: देश भर में आज प्रेम और भाईचारे के पर्व रंगोत्सव होली की धूम मची हुई है। लोग जश्न में जूबकर एक-दूसरे के शुभकामनाएं दे रहे है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के कई प्रमुख नेताओं और शख्सयितों ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। देश होली के जश्न में डूबने लगा है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा- यह त्योहार नई ऊर्जा का संचार करे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली की बधाई दते हुए कहा- प्रेम और भाईचारे का यह रंगोत्सव सभी के जीवन में खुशियां लाए।
राहुल गांधी ने लिखा- दिलों को जोड़ने वाले त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Published : 18 March 2022, 10:00 AM IST
Topics : Colorful Holi Happy Holi Holi Festivel जश्न होली