हिंदी
महराजगंज: वन विभाग के रेंजर ने अपने ही विभाग के फारेस्टर के घर छापा मारा है। इस दौरान भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ी बरामद की गई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार चानकी घाट रेंज के रेंजर अनुराग आनंद को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उनके ही विभाग के फारेस्टर अशोक गुप्ता अपने लड़के के नाम से पकड़ी नौनिया में एक होटल चलाता है। होटल के आड़ में लकड़ी का भी अवैध कारोबार करता है।

सोमवार को अचानक रेंजर ने अपने लावा लस्कर के साथ रैंजर के घर छापेमारी करने पहुंचे। छापेमारी में मौके से भारी मात्रा में कीमती लकड़ी का चिरान अवैध रूप से बरामद किया गया।
वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Published : 29 January 2024, 2:59 PM IST
No related posts found.