झारखंड में तेंदुए के हमले में दो वनकर्मी घायल, अन्य ने इस तरह बचाई जान

झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में तेंदुए के हमले में दो वनकर्मी घायल हो गए जबकि एक अन्य वनकर्मी उससे बच कर भागते समय चोटिल हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 September 2022, 5:54 PM IST
google-preferred

रांची: झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में तेंदुए के हमले में दो वनकर्मी घायल हो गए जबकि एक अन्य वनकर्मी उससे बच कर भागते समय चोटिल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना तेंदुए के रविवार को पीटीआर के बारेसांड में ‘सांबर सॉफ्ट रिलीज सेंटर’ में घुसने के बाद हुई।

अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए ने एक हिरण पर भी हमला कर दिया और उसे मारकर अपना निवाला बना लिया। उन्होंने बताया कि इस हिरण को हाल में बचाए जाने के बाद ‘सांबर सॉफ्ट रिलीज सेंटर’ में रखा गया था।

यह भी पढ़ें: गोड्डा में पकड़ी गई ब्राउन शुगर, पुलिस की गिरफ्त में आठ आरोपी

उन्होंने बताया कि तेंदुए को सोमवार सुबह तक केंद्र से बाहर नहीं निकाला जा सका और उसे बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

पीटीआर के उपनिदेशक (दक्षिण मंडल) मुकेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘फोरेस्ट ट्रैकर’ के रूप में कार्यरत दो कर्मियों सूर्यनाथ यादव और अखिलेश यादव तेंदुए के हमले में घायल हो गए और एक अन्य व्यक्ति तेंदुए से बचकर भागते समय घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: तीन दशक बाद नक्सलियों से मुक्त हुआ 'बूढ़ा पहाड़', शीर्ष पर तैनात किए गए सुरक्षा बल

‘फोरेस्ट ट्रैकर’ को गश्त करने और बाघों की गतिविधियों की निगरानी के लिए दिहाड़ी मजदूरी पर रखा जाता है।

घायल वनकर्मियों का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश साहू ने कहा कि तेंदुए ने अखिलेश यादव के हाथ और जांघ में काट लिया था वहीं सूर्यनाथ यादव के हाथ पर तेंदुए ने काट लिया। उन्हें 10 टांके लगाने पड़े और उन्हें रेबीज रोधी टीके भी लगाए गए हैं। (भाषा)

No related posts found.