Jharkhand News: रांची जिला वॉलीबॉल संघ का गठन, जानिये कौन बना चेयरमैन औरअध्यक्ष

झारखंड में रांची विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित आर०के० आनंद गैलरी में रांची जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक आज आयोजित की गई। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 July 2022, 5:33 PM IST
google-preferred

रांची: झारखंड में रांची विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित आर. के. आनंद गैलरी में रांची जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक आज आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व से निर्धारित ऐजेण्डा के अनुसार रांची जिला वॉलीबॉल संघ का पुनर्गठन किया गया जिसमें चेयरमैन के पद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, वाइस चेयरमैन के पद पर तथा जेपी स्पोर्ट्स के संचालक प्रमोद कुमार को मनोनीत किया गया।

इस बैठक में सर्वसम्मति से शेखर बोस को रांची जिला वालीबाल संघ का अध्यक्ष, विकास वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह को सचिव एवं श्री राम सुधीर झा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। (वार्ता)

Published : 
  • 10 July 2022, 5:33 PM IST

Related News

No related posts found.