हिंदी
नई दिल्ली: मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र महीना रमजान हैं। रमजान उल मुबारक का महीना रविवार से शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुस्लिम समाज में सबसे मुकद्दस महीना रमजान 2 मार्च से शुरू होगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,सभी मस्जिदें तरावीह के लिए तैयार हो गई हैं। चांद दिखने पर शनिवार को पहली तरावीह व रविवार को पहला रोजा शुरू हो जाएगा।
गुनाहों से तौबा करने का महीना है रमजान
रमजान का पाक महीना गुनाहों से तौबा करने का महीना है। रमजान के महीने में रोजे के समय लोग अपने खाने पीने की आदतों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करते हैं। रमजान में दिन-रात इबादत करना अफजल माना जाना है। रमजान के दौरान लोगों को अधिक से अधिक दान पुण्य करने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया जाता है। मान्यता है कि इस पाक महीने में अल्लाह जन्नत के दरवाजे खोलता है और शैतानों को कैद कर लेता है।
रमजान के पूरे महीने के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं। सुबह सूर्योदय से पहले के भोजन को सहरी कहा जाता है। सहरी में खजला- फैनी व अन्य पकवान भी खाये जाते हैं। शनिवार से मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी।
Published : 1 March 2025, 12:03 PM IST
Topics : first fast Moon Quran Ramzan festival Sunday
No related posts found.