
रामपुरः यौन शोषण के बढ़ते मामलों से जनता इतनी आक्रोशित हो गई है कि ऐसे गलत काम करने वालों को वह खुद ही सजा देने लगी है। ऐसा ही एक मामला रामपुर के मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव का आया है।
यहां दो दिन पहले जंगल में एक युवक ने आठ साल के बच्चे को पकड़ लिया और उसके साथ कुकर्म किया। जब वह मासूम इस दरिंदे के चगुंल से छुटकर अपने घर पहुंचा तो उसने परिजनों को घटना की सारी बात बता दी। इसके बाद गुस्साएं परिजनों ने गांव के अन्य ग्रामीणों से साथ आरोपी युवक को पकड़कर धुन दिया।
यह भी पढ़ेंः गोरखपुर: प्रेमिका संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये युवक का परिजनों ने काटा लिंग
इस घटना को लेकर लोगों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने कुकर्मी का पहले मुंह काला किया और उसके गले में जूतों की माला पहनाकर उसे एस भैंसे में बैठाया और पूरे गांव में घुमाया। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो वह तुरंत गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर ले गए।
यह भी पढ़ेंः फर्रूखाबाद: बिना बताये घर से गये थे दो युवक, सड़क पर पड़े मिले दोनो के शव
इस संबंध में मसवारी चौकी प्रभारी महेशपाल का कहना है कि आरोपी युवक केरल में वेल्डिंग का काम करता है जो कुछ दिनों पहले ही गांव में आया था। युवक ने रविवार को घटना को अंजाम दिया जिसके बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। फिलहाल इस संबंध में आरोपी से पूछताछ जारी है वहीं ग्रामीणों को शांत करवाकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Published : 18 September 2018, 4:26 PM IST