हिंदी
प्रयागराज: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरूवार को सपरिवार विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे। बम्हरौली हवाईअड्डे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

कुम्भ का वैभव देखने आए राष्ट्रपति क्रूज से संगम पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी थीं। राष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े नौ बजे वायु सेना के विशेष विमान से बम्हरौली हवाईअड्डा पहुंचे।

सूचना विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ गंगा पूजन में भी शामिल हुए। गंगा पूजन में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता भी शामिल हुईं। (भाषा)
Published : 17 January 2019, 1:20 PM IST
Topics : कुंभ मेला गंगा आरती प्रयागराज रामनाथ कोविद राष्ट्रपति
No related posts found.