
अयोध्याः पिछली बार की तरह इस बार भी राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। दीपोत्सव के माध्यम से एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी की जा रही है। इस साल दिपोत्सव बहुत ही खास और अलग अंदाज में मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: भारत की इन जगहों पर की जाती है रावण की पूजा, जानें क्या है इसका कारण
इस बार साढ़े 25 हजार लीटर सरसो के तेल से जलाए गए दीयों की रोशनी से रामनगरी नहा उठेगी। राम की पैड़ी के साथ अन्य 14 प्रमुख स्थलों पर मिट्टी के दीये जगमगाएंगे। 45 मिलीलीटर तेल की क्षमता वाला एक-एक दीया तीन घंटे जलेगा। दीपोत्सव की सामग्री की खरीदारी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक 17 सौ टिन सरसों के तेल के अलावा पांच लाख मिट्टी के दीये और छह लाख रुई की बाती को क्रय करने का खाका तैयार हुआ है। एक साथ 13 जगहों पर एक लाख दीएं जलाए जाएंगे।
Published : 7 October 2019, 11:12 AM IST
Topics : Ayodhya Ram Nagri uttar pradesh अयोध्या उत्तर प्रदेश दीपोत्सव मिट्टी के दीये रामनगरी विश्व रिकॉर्ड